Home » सामाजिक मुद्दे » चामोली हिमस्खलन मजिस्ट्रियल पूछताछ जोशिमथ एसडीएम को जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है

चामोली हिमस्खलन मजिस्ट्रियल पूछताछ जोशिमथ एसडीएम को जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चमोली जिले के माणा के पास हुए भारी हिमस्खलन की चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए थे। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने रेस्क्यू अभियान कर सभी लोगों को ढूंढा, जिसमें से 46 सुरक्षित रेस्क्यू किए, जबकि आठ की मौत हो गई थी। 


Chamoli Avalanche magisterial inquiry Joshimath SDM has been appointed as the investigating officer

चमोली में हिमस्खलन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


loader



विस्तार


चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने 28 फरवरी को माणा में हुए हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जोशीमठ के एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई थी।

Trending Videos

बता दें कि माणा के पास बीते शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसके चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए थे। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले दिन 33 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया था। दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ भी शामिल हुई। रेस्क्यू टीमों ने 46 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया था, जबकि चार श्रमिकों के शव बरामद हुए थे। उसके बाद लापता चल रहे चार अन्य श्रमिकों की खोजबीन के लिए रविवार को फिर तीनों रेस्क्यू टीमों ने सर्च अभियान चलाया।

ये भी पढ़ें…Chamoli Avalanche: दस मिनट हुई अरविंद से फोन पर बात, बोले- होली पर जाऊंगा घर…पर विधाता को कुछ और ही था मंजूर

दोपहर करीब एक बजे पहले एक शव बरामद हुआ। उसके बाद दो अन्य श्रमिकों के शव भी बरामद हुए। अंतिम लापता व्यक्ति का शव दोपहर करीब चार बजे बरामद कर लिया गया। जिसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई। अंतिम व्यक्ति का शव मिलने के साथ ही रेस्क्यू अभियान भी समाप्त कर दिया गया।

vidhipaksh

Author: vidhipaksh

Leave a Comment

vidhipaks हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

“नशे में धुत आरोपी कोर्ट की दहलीज़ पर, व्यवस्था खामोश — न्यायालय की गरिमा और सरकार की नीतियों पर सीधा सवाल!”

देश में नशे को लेकर बड़ी-बड़ी बातें तो खूब होती हैं—“बुरी लत है”, “सामाजिक समस्या है”, “युवा पीढ़ी बरबाद हो

राष्ट्रीय हनुमान दल दिल्ली प्रदेश की कार्यसमिति बैठक यमुना विहार में संपन्न

नशा मुक्ति, युवा रोजगार और हिन्दू एकता पर बल — पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया नई दिल्ली, 2 नवम्बर 2025।राष्ट्रीय

अपराध मुक्त समाज के लिए स्कूलों में कानूनी शिक्षा और कानून स्नातक शिक्षक की उपलब्धता अनिवार्य हैं

16.9.25 और 18.9.25 को सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय जनकपुरी और केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 8 रोहिणी के 300 से अधिक लड़कियों

error: Content is protected !!