Home » पर्यावरण » सावन में वृक्षारोपण को बताया मातृभूमि का श्रृंगार : सोलंकी

सावन में वृक्षारोपण को बताया मातृभूमि का श्रृंगार : सोलंकी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पालड़ी गांव, रेणी तहसील (राजस्थान)।
सावन के पावन माह में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने वृक्षारोपण को मातृभूमि का श्रृंगार बताते हुए कहा कि यह एक महान कार्य है, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण होता है, बल्कि यह सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा कि भारत की पवित्र भूमि पर पौधे लगाना हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। “वृक्ष धरती का श्रृंगार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। वर्तमान में बाढ़, सूखा और भूस्खलन जैसी आपदाएं पर्यावरण असंतुलन का परिणाम हैं,” सोलंकी ने कहा।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोलंकी ने आमजन से अपील की कि वे वृक्षारोपण को एक जनांदोलन का रूप दें और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

vidhipaksh

Author: vidhipaksh

Leave a Comment

vidhipaks हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अपराध मुक्त समाज के लिए स्कूलों में कानूनी शिक्षा और कानून स्नातक शिक्षक की उपलब्धता अनिवार्य हैं

16.9.25 और 18.9.25 को सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय जनकपुरी और केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 8 रोहिणी के 300 से अधिक लड़कियों

स्कूलों में कानून विषय की शिक्षा ही समाज को अपराध मुक्त बनाने का एक स्थाई पासवर्ड हैं

दिल्ली पुलिस की साइबर जागरूकता और कानूनी शिक्षा पहल: आधुनिक भारत में बालिकाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में

38 वर्षों की अद्वितीय शैक्षिक यात्रा का अवसान : प्राध्यापिका ममता शर्मा का विदाई समारोह

  नई दिल्ली, यमुनाविहार। “जीवन में आने वाली चुनौतियों को अवसरों में बदल दीजिए, वही आपकी सफलता की सीढ़ी बनेगी।”

“स्कूलों में लीगल स्टडीज़ विषय अनिवार्य करने की मांग तेज़ – अपराध मुक्त समाज की दिशा में पहल”

नई दिल्ली:दिल्ली में अपराध रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। समाजसेवी और

error: Content is protected !!