Home » धर्म और संस्कृति » गुरु पूर्णिमा विशेष: न्याय के पथप्रदर्शक श्री ए.पी. सिंह जी को सादर नमन

गुरु पूर्णिमा विशेष: न्याय के पथप्रदर्शक श्री ए.पी. सिंह जी को सादर नमन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

(समर्पित: अधिवक्ता डॉ. अजय कुमार जैन द्वारा)

“जहां अंधकार होता है, वहीं दीप जलाने वाले गुरु होते हैं।”

ऐसे ही एक ज्योतिर्मय व्यक्तित्व हैं वरिष्ठ अधिवक्ता, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के प्रखर अधिवक्ता ए.पी. सिंह जी, जिनका संपूर्ण जीवन न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनका जन्मदिन हाल ही में मनाया गया और यह अवसर केवल एक औपचारिक तिथि न रहकर, संपूर्ण न्यायिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक प्रेरणास्रोत उत्सव बन गया।

देश के विभिन्न हिस्सों से मीडिया संस्थानों, सामाजिक संगठनों और न्यायसेवी संस्थाओं द्वारा उनके जन्मदिवस को हवन, पूजन, पुष्पांजलि, वंदन और शुभकामनाओं के साथ मनाया गया। अनेक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ ए.पी. सिंह जी के न्याय के प्रति समर्पण, सामाजिक संवेदनशीलता और गरीबों के लिए संघर्ष को उजागर किया।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह दर्शाया गया कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के रूप में अपने प्रारंभिक दिनों से ही उन्होंने कमजोर वर्गों के लिए न्याय की आवाज उठाई, और आज तक निस्वार्थ भाव से उसी पथ पर अग्रसर हैं। वह सिर्फ एक अधिवक्ता नहीं, बल्कि गरीबों और वंचितों के मसीहा हैं। उनके प्रति जनसामान्य का लगाव, आदर और विश्वास यह सिद्ध करता है कि ए.पी. सिंह केवल नाम नहीं, बल्कि एक संस्था हैं।

उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर देश के कोने-कोने में आयोजित कार्यक्रमों, पूजन, हवन और प्रार्थनाओं में उनके दीर्घायु और ऊर्जा के लिए ईश्वर से कामना की गई। गुरु पूर्णिमा के समीप होने से यह अवसर और भी पावन हो गया, जहाँ सत्य, धर्म और न्याय के मार्गदर्शक के रूप में उन्हें उनके अनुयायियों और सम्मानकर्ताओं ने गुरु रूप में नमन किया।

‘विधिपक्ष’ की ओर से हम उन्हें गुरु पूर्णिमा और जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। यह पत्रिका उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर अपने उद्देश्य को और दृढ़ता से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारी यही प्रार्थना है:

“आपका ज्ञान, ऊर्जा और संघर्षशीलता समाज को सदैव आलोकित करता रहे। न्याय के इस यज्ञ में आप सदैव प्रधान आहुति बनकर मार्गदर्शन करते रहें।”

🙏 गुरु को समर्पित सादर वंदन सहित,
– विधिपक्ष परिवार

vidhipaksh

Author: vidhipaksh

Leave a Comment

vidhipaks हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

“नशे में धुत आरोपी कोर्ट की दहलीज़ पर, व्यवस्था खामोश — न्यायालय की गरिमा और सरकार की नीतियों पर सीधा सवाल!”

देश में नशे को लेकर बड़ी-बड़ी बातें तो खूब होती हैं—“बुरी लत है”, “सामाजिक समस्या है”, “युवा पीढ़ी बरबाद हो

राष्ट्रीय हनुमान दल दिल्ली प्रदेश की कार्यसमिति बैठक यमुना विहार में संपन्न

नशा मुक्ति, युवा रोजगार और हिन्दू एकता पर बल — पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया नई दिल्ली, 2 नवम्बर 2025।राष्ट्रीय

अपराध मुक्त समाज के लिए स्कूलों में कानूनी शिक्षा और कानून स्नातक शिक्षक की उपलब्धता अनिवार्य हैं

16.9.25 और 18.9.25 को सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय जनकपुरी और केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 8 रोहिणी के 300 से अधिक लड़कियों

error: Content is protected !!